Etawah Auraiya News: डेंगू के छह निकले पॉजिटिव
इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मौसम में बदलाव के बीच बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 926 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित थे। बच्चों में भी तेज सांस चलने की समस्या सामने आई। फिजिशियन के साथ बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में मरीजों की भीड़ रही। नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ के पास भी बड़ी संख्या में मरीज परामर्श लेने पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उपचार किया और बीमारियों से बचाव की सलाह दी। शनिवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में एंटीजन किट से डेंगू की 42 जांच की गईं, जिनमें छह मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इनमें चार मरीज अस्पताल में पहले से भर्ती थे, जबकि दो नए मरीज ओपीडी में पहुंचे थे। टाइफाइड की 89 जांचों में दो मरीज पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.