Etawah Auraiya News: डेंगू के छह और निकले पॉजटिव, बुखार भी नहीं हो रहा कम
इटावा औरैया, नवम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। दीपावली का त्योहार निकट है और डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच में छह और नए पॉजिटिव केस डेंगू के निकले हैं। वहीं ओपीडी में 957 नए मरीज इलाज कराने पहुंचे। बुखार और डेंगू से पीड़ित 40 से ज्यादा मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है त्योहार के बीच भी अस्पताल में मरीजों का दबाव बना हुआ है। ओपीडी में सबसे अधिक खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही सांस संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण भी बढा है। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय से इलाज कराने की सलाह दे रहे हैं।फिजिशियन डा. जेके चौधरी ने बताया कि इन दिनों खांसी, जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.