इटावा औरैया, अक्टूबर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। वायरल फीवर और डेंगू का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है इसी बीच वायरल निमोनिया की चपेट में अब छोटे बच्चे आने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 40 बच्चे निमोनिया से पीड़ित आ रहे है जिसमें 5 से 6 बच्चे भर्ती किये जा रहे है। इस समय जिला अस्पताल में वायरल निमोनिया से पीड़ित 6 बच्चे भर्ती है। मौसम में हो रहे बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस (आरएसवी) सक्रिय हो रहा है जो बच्चों को प्रभावित करने लगा है। जबकि इन्फ्लूएंजा के लक्षण वाले मरीज पहले से ही अस्पताल में काफी आ रहे हैं। वायरल फीवर और डेंगू से पेड़ भी काफी संख्या में बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं इनमें गंभीर बीमार बच्चों को भर्ती भी किया जा रहा है।अस्पताल की ओपीडी में दो बाल रोग विशेषज्ञ बैठते ह...