इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. विवेक यादव और प्रधानाचार्या भावना सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 12 वीं कक्षा में 99.40 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले जिला टॉपर और सीयूईटी परीक्षा में ऑल इंडिया 304 रैंक प्राप्त करने वाले अभिनव वर्मा को 51,हजार का चेक और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अभिनव वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। 12वीं में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले व जेईई में 517 वीं रैंक हासिल कर आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कर रहे राघवेंद्र प्रताप सिंह को 21,हजार की प्रोत्साहन राशि व प्रतीक चिन्ह प्र...