इटावा औरैया, अक्टूबर 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। हरियाणा के आसंद स्थित मीनेवा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा पलक तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। पलक ने अंडर 17 आयु वर्ग एवं 63 किलो से कम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए कड़े मुकाबले के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने विद्यालय के नाम कर लिया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत सहित गल्फ कंट्रीज में शामिल दुबई,बहरीन, ओमान ,सऊदी अरब,के लगभग 1600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें डीपीएस की पलक ने शानदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। विद्यालय लौटने पर पलक का माल्यार्पण के साथ मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डीवीसी केटीपीएस में झारखंड राज्य जूडो चैंपियनशिप...