Etawah Auraiya News: डीएम कार्यालय के बाहर हिस्ट्रीशीटर ने डाई पीकर अपने ऊपर डाल लिया पेट्रोल
इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के बाहर एक युवक ने डाई पीने के बाद अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसको बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। छानबीन में पता चला कि युवक हिस्ट्रीशीटर है, उसने पुलिस पर रंगदारी मांगे जाने व मारपीट की शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर उसने ये कदम उठाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद के गिलहरी पुल के रहने वाले 32 साल के सावन बाल्मीकि सोमवार को अपनी पत्नी ज्योति के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा था। पत्नी ज्योति का आरोप है कि छह अक्टूबर को कहारन पुल पर कुछ लोगों ने सावन को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसी दिन दोबारा भी मारपीट की गई। ज्योति ने एक संगठन चलाने वाले युवक और उसके साथियों पर उनकी जमीन पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.