इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सावन माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, मंदिर परिसर में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सरसईनावर स्थित हजारी महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रविवार को डीएम व एसएसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश, निकास मार्ग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, पेयजल के साथ ही भीड़ नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि सावन माह में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दर्...