इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। स्टेशन रोड पर एक कैफे के सामने सोमवार की रात्री में अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई। हादसे में चालक के सिर में चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि स्कॉर्पियो सज्जन सिंह पुत्र फूल सिंह मीणा निवासी गंदूरा, थाना बड़ौदा मेवाड़, जिला अलवर राजस्थान चला रहे थे। स्टेशन रोड पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो के आगे वाले पहिये का एक्सल टूट गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: गोरहर में एसयूवी ने वृद्ध को रौंदा मौके पर हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...