Etawah Auraiya News: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक घायल
इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक हरियाणा से औरैया की जा रहे थे। रात करीब 2 बजे एक होटल के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराई। हादसे में दिलीप कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी कंचौसी बाजार औरैया और मनोज कुमार पुत्र लखन सिंह निवासी फफूंद को चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.