इटावा औरैया, अक्टूबर 16 -- Etawah Auraiya News: इकदिल, संवाददाता। मनियामऊ के पास शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत लेन में जा पहुंची और सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।

रेस्क्यू अभियान और घायलों की स्थिति सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम ...