इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में पारना मोड़ के पास एक सड़क हादसे में डंपर की बॉडी से निकली नुकीली पत्ती ऑटो सवार महिला की बांह में घुस गई, जिससे उसकी बांह बुरी तरह फट गई। जानकारी के अनुसार थाना बलरई क्षेत्र के गांव नगला असरोही निवासी 36 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी जितेंद्र कुमार अपने पति के साथ जैतपुर से ऑटो से घर लौट रही थीं। ऑटो उनके पति जितेंद्र कुमार चला रहे थे। जब वे ग्राम फकीरे की मड़ैया के निकट पारना मोड़ पर पहुंचे, तभी सड़क पर खड़े गौवंश के झुंड को बचाने के प्रयास में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर को बगल से गुजरने के दौरान उसकी बॉडी में निकली कोई नुकीली लोहे की पत्ती सुनीता देवी की बांह में घुस गई, जिससे उनकी बांह बुरी तरह लहूलुहान हो गई आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल ...