इटावा औरैया, जुलाई 21 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। बसरेहर क्षेत्र के शंकरपुर अयारा गांव में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव की ही लोगों ने धान की खड़ी फसल के बीच से ट्रैक्टर निकालकर फसल को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर युवक और उसके भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की तथा खेत के पास खड़े ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवम कुमार ने अपने पिता पदम सिंह के साथ थाना बसरेहर पहुंचकर तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: घर में घुस कर मारपीट मामले में तीन पर केस तहरीर में बताया कि 19 जुलाई की देर रात गांव के ही रोहित उर्फ शीलू, उसकी पत्नी आरती तथा महिताब सिंह की पत्नी प्रेमलता ने उन...