इटावा औरैया, जुलाई 4 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौली में कोर्ट के यथास्थिति आदेश के बावजूद एक महिला की नवनिर्मित बाउंड्रीवाल ट्रैक्टर से तोड़ने और खेत में खड़ी ज्वार की फसल नष्ट कर दी गई। गांव निवासी लीलावती पत्नी रामकिशोर ने आरोप लगाया कि 2 जुलाई की रात चार लोगों ने उनकी विवादित भूमि पर बनी ईंटों की बाउंड्रीवाल ढहा दी और फसल रौंद दी, जिससे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया है, फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: चार लोगों पर मारपीट के आरोप में मुकदमा यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने, तोड़फोड़ में 12 पर केस

हि...