Etawah Auraiya News: ट्रैक्टर में पिकअप ने मारी टक्कर, धान बेंचने जा रहे किसान की मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने धान से लदे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उस पर सवार बसरेहर में कैटल गार्ड के पद पर तैनात 60 वर्षीय नफीस अहमद ट्रॉली के नीचे दब गए। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। नफीस अहमद पुत्र शब्बीर हसन बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर गांव के निवासी थे। वह ट्रैक्टर पर धान लादकर बेचने के लिए जसवंतनगर मंडी जा रहे थे। सिविल लाइन क्षेत्र में पिकअप संख्या यूपी 86 एटी 5422 ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और नफीस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.