इटावा औरैया, अगस्त 30 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई से जसवंतनगर आने वाले सड़क पर झाड़ियों के कारण कई स्थानों पर मोड़ दिखाई नहीं दे रहे हैं। रविवार को इसी तरह के एक अंधे मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना का विवरण औरैया जिले के मोहल्ला नारायणपुर निवासी शिवम राजपूत अपनी पत्नी रीता देवी के साथ बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला विशुन स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही दंपती निजामपुर गांव के पास बंबा किनारे पहुंचे, वहां मोड़ पर उगी घनी झाड़ियों के कारण सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार के कट मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल ...