Etawah Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
इटावा औरैया, अक्टूबर 29 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। नेशनल हाईवे पर फूफई के पास बुधवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। लुधियात निवासी 23 वर्षीय रिंकू राजपूत इटावा से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। फूफई के पास ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिंकू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.