इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- Etawah Auraiya News: भरथना। छोला गांव से बाइक पर सवार होकर मंडी में पल्लेदारी का काम करने आ रहे 21 वर्षीय दिलीप कुमार को बिजली घर के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ललित ने जांच के बाद अंदरूनी चोट होने की जानकारी दी। हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया कि जिला अस्पताल ले जाने के लिए आधे घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिसके चलते घायल स्ट्रेचर पर ही इंतजार करता रहा। वहीं पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...