इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: भरथना। रेलवे स्टेशन और फाटक संख्या 20-बीके बीच शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक पहचान नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह करीब 8:20 बजे कानपुर की ओर से टूंडला जा रही अनन्या एक्सप्रेस गुजर रही थी इसी दौरान ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...