इटावा औरैया, अगस्त 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रेलवे ट्रैक पर कूड़ा बीन रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के से हड़कंप मच गया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्लेटफार्म नंबर दो के आउटर पर कूड़ा बीनते समय युवक की हुई मौत की जानकारी पर जीआरपी और आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मरने वाले 25 साल के युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...