इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मैनपुरी रेलवे ट्रैक पर राहतपुरा फाटक के पास बुधवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। जबकि छात्रा घायल हुई है। उसे जिला अस्पताल से आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर किया गया। औरैया के फफूंद के फतेहपुर बेनी निवासी खलील की 18 वर्षीय पुत्री नगमा उर्फ सोनी और पुराना भरथना निवासी सुनील श्रीवास्तव का 19 वर्षीय पुत्र रोहन श्रीवास्तव मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर के छात्र हैं। दोनों बुधवार शाम मैनपुरी रेलवे ट्रैक पर राहतपुरा फाटक के पास मौजूद थे। तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मेमू ट्रेन की चपेट में आए दंपति की मौत यहां डॉक्टर ने रोहन श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया...