Etawah Auraiya News: ट्रक खराब होने से लगा उदी में जाम, परेशान रहे लोग
इटावा औरैया, सितम्बर 28 -- Etawah Auraiya News: उदी। इटावा-ग्वालियर हाइवे पर सफर करने वाले मुसाफिरों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को उदी गांव में हाईवे की मुख्य लेन पर एक ट्रक अचानक तकनीकी खराबी के चलते बीच सड़क पर ही बंद हो गया। व्यस्त रोड पर ट्रक के खड़े हो जाने से दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए और देखते ही देखते जाम लग गया,जिसे कड़ी मशक्कत के बाद खोला जा सका। ग्रामीणों और दैनिक यात्रियों ने कार्यदायी संस्था व संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.