Etawah Auraiya News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी में लगी आग, धूं धूकरके जली
इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र में स्कूटी में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दूर जाकर गिरा और स्कूटी काफी दूर तक घिसटने के बाद धूं धूकरके जलने लही। जैसे तैसे स्कूटी की आग बुझाई गई लेकिन तब तक राख हो चुकी थी। थाना क्षेत्र के अमृतपुर के पास स्कूटी सवार राम सिंह हरिपुर कुर्रा मैनपुरी को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। राम सिंह बसरेहर में रेडीमेड कपड़े की दुकान किए हैं। वह बसरेहर से इटावा खरीददारी करने जा रहे थे। लेकिन अमृतपुर के पास एक ट्रक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सड़क पर फिसलती चली गई। इस दौरान निकली चिंगारी से उसमें आग लगी और देखते ही देखते स्कूटी धूं धूकरके जलने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। घटना में घायल राम सिंह को अस्पताल भेजा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.