Etawah Auraiya News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
इटावा औरैया, जुलाई 2 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बा लखना के महेश्वरी मुहाल निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र सुंदरलाल गुरुवार दोपहर साइकिल से घर लौट रहे थे। नया नहर पुल के पास चकरनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने पीछे से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विनोद कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल लेकर आए। जहां डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी, दो पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.