इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सांसद जितेन्द्र दोहरे ने कहा कि बसरेहर बाईपास टूटा हुआ है, इसको ठीक कराया जाए। हेंवरा डिग्री कॉलेज के पास वाली रोड टूटी हुई है, उसे ठीक कराया जाए और स्पीड ब्रेकर भी बनवाया जाये। उन्होने कहा कि इसकी सूची भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होेने कहा कि परिवहन विभाग की ओवर लोड गाड़ी पर अवैध वसूली की जाती है। मंगलवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में दिशा की बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि मंडी परिषद की जो रोड है इसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। महेवा ब्लॉक के सेक्रेटरी अखिलेश कुमार के कार्य को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्यवाही करने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: दिशा बैठक: पात्र लोगों तक प्राथमिकता से पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ सड़क मरम्मत की मांग उन्...