इटावा औरैया, जुलाई 17 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के बेर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घर के बाहर रखे टीन शेड में करंट उतर आने से उसके नीचे खेल रही 10 वर्षीय बालिका श्रष्टि, पुत्री रामवीर, जोकि कक्षा 5 की छात्र है करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन बालिका को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि टीन शेड में किसी कारणवश विद्युत करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से यह घटना हुई। यह भी पढ़ें- Balia News: करंट से महिला झुलसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...