Etawah Auraiya News: टीनशेड हटाने के विवाद में महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी
इटावा औरैया, अगस्त 16 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बनकटी बुजुर्ग गांव में मकान के सामने पड़े टीनशेड को हटाने को लेकर विवाद हो गया। महिला ने गांव के ही बहादुर सिंह और मान सिंह पर भाला व डंडे से मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शशि देवी पत्नी गौरव कुमार ने तहरीर में बताया कि 11 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे वह घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान बहादुर सिंह पुत्र मोहकम सिंह और मान सिंह पुत्र मोहकम सिंह उनके मकान के सामने पड़े टीनशेड को हटाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर भाला और डंडा लेकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट और धमकी शोर सुनकर उनकी सास श्रीदेवी ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी दौरान देवरानी अंजली भी मौके पर पहुंच गईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.