इटावा औरैया, अगस्त 17 -- Etawah Auraiya News: भरथना। चार दिन पहले किसान की बाइक के हैंडल पर टंगे थैले से दो लाख रुपये, पासबुक और चेकबुक पार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी ने बताया कि ग्राम गुरैया बरहो निवासी श्रीचंद्र की बाइक से 13 अगस्त को भरथना-बिधूना मार्ग स्थित छोटेलाल सरिया की दुकान के सामने टप्पेबाजी की घटना हुई थी। किसान ने बाइक के सीधे हाथ के हैंडल पर लाल रंग का थैला टांग रखा था। इसी थैले में दो लाख रुपये, पासबुक और चेकबुक रखी थी। अज्ञात व्यक्ति थैला लेकर फरार हो गया था। घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी。

पुलिस कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे बिधूना रोड स्थित छोला मंदिर से साम्हों जाने वाले मार्ग प...