Etawah Auraiya News: टक्कर के बाद बाइक को 200 मीटर घसीटते ले गई कार, पिता-पुत्र घायल
इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसील के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार दोनों पिता-पुत्र उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के सिंघावली निवासी 35 वर्षीय किविनीत कुमार अपने 65वर्षीय पिता देशराज के साथ केलोखर गांव में रिश्तेदारी से वापस अपने गांव बाइक से जा रहे थे। बाइक शनिवार को शाम आगरा-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसील कट के पास पहुंची तभी सामने से आई वैगनआर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। टक्कर के बाद कार में बाइक फंस गई और 200 मीटर तक घिसटती चली गई। उधर सूचना मिलते ही था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.