Etawah Auraiya News: झोलाछाप से इलाज के बाद किशोर की मौत, परिजनों ने लगाए आरोप
इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बा अहेरीपुर में कथित रूप से झोलाछाप से इलाज करा रहे 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार किशोर आदर्श निवासी भरसान की तबीयत खराब होने पर उसका इलाज कस्बे में ही एक कथित झोलाछाप से कराया जा रहा था। करीब तीन दिनों से उसका इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे दूसरे स्थान पर इलाज के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। हालांकि किशोर की मौत का वास्तविक कारण क्या था और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.