Etawah Auraiya News: झूठी चोरी की सूचना देने पर पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया
इटावा औरैया, नवम्बर 18 -- Etawah Auraiya News: इटावा। ग्राम जुगरामऊ में तीन लाख रुपये की चोरी होने की सूचना पर जिलेभर की पुलिस दौड़ पड़ी। छानबीन में घटना झूठी निकली। पुलिस आपसी विवाद के चलते दी गई सूचना के आधार पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। 17 नवंबर को पुलिस कंट्रोल रूम -112 पर कृष्ण मुरारी कश्यप के घर से तीन लाख रुपये चोरी होने की सूचना दी गई थी। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि जो रकम होरी होना बताई गई वह उनकी पत्नी सुनीता के पास सुरक्षित है। जांच में सामने आया कि शालू कुशवाहा और अंश कुमार के बीच मोबाइल फोन पर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए थे और आपस में विवाद करने लगे थे। इसी के चलते चोरी की झूठी सूचना दे दी गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.