Etawah Auraiya News: झाड़ियों में छिपी संकरी पुलिया में बाइक समेत गिरा शिवभक्त, गंभीर
इटावा औरैया, अगस्त 23 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव कोकावली मोड़ के पास रविवार को झाड़ियों से ढ़की संकरी पुलिया में बाइक समेत गिरने से शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे बंबा से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फर्रुखाबाद जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी 38 वर्षीय सत्येंद्र कुमार आगरा जिले की बाह तहसील स्थित बटेश्वर धाम मंदिर में गए थे। भोलेनाथ के दर्शन कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। कोकावली मोड़ के पास सामने से आ रही कार को साइड देने के दौरान सड़क किनारे बनी संकरी पुलिया उन्हें दिखाई नहीं दी। झाड़ियों से ढ़की पुलिया के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर बाइक समेत बंबा में जा गिरा। हादसा होते देख राहगीरों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में उन्हें ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.