इटावा औरैया, सितम्बर 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा। साइबर ठगों ने एक वृद्ध के बैंक खाते से दो लाख 16 हजार रुपए पार कर लिए। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के छिपैटी के रहने वाले सुनील मिश्रा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपने साथ साइबर ठगी होने की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौ सितंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। बातचीत के दौरान साइबर ठगों ने झांसे में लेकर उनसे ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद उनके खाते से उनके खाते से दो लाख 16 हजार रुपए निकाल लिए गए। उनके फोन पर इसकी जानकारी शाम को मैसेज के माध्यम से मिली तब बैंक से संपर्क कर कार्रवाई की कोशिश की। साथ ही साइबर क्राइम की शिकायत भी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर...