इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह बारिश होने के चलते उमस भरी गर्मी से कुछ राहत तो मिली है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भर जाने से बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है इसके कारण किसान चिंतित है। जिले में एक लाख 60 हजार हектेयर में खरीफ की फसल बोई गई है और इसमें लगभग 20000 हेक्टेयर में बाजरा की खेती होती है। बाजरा की फसल की बुआई काफी पहले कर दी गई थी और जरूरत के मुताबिक इसको पानी भी दे दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को सुबह हुई झमाझम बारिश से जसवंत नगर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में खेतों में पानी भर गया। बाजरा के खेतों में पानी भर जाने से फसल को काफी नुकसान होने की आशंका है। क्षेत्र के किसान रामनरेश, सुरेश, दलबीर सिंह, राजवीर सिंह ने बताया कि बाजरा को इस समय प...