इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। 900 किलोमीटर का कठिन पदविहार पूर्ण कर पूज्य मुनि श्री 108 भावसागर महाराज ससंघ का रविवार को नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। नगरवासियों और जैन समाज ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन कर उनका स्वागत किया। श्रद्धा और उत्साह से भरे माहौल ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। लंबे पदविहार के बाद मिले इस आत्मीय स्वागत से गुरुदेव भी भावुक नजर आए। मंगल प्रवेश के दौरान पिंक बूथ पर सपा सांसद आदित्य यादव ने मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सोनू यादव, सोनू, अजेंद्र गौर और विनोद यादव सहित कई लोगों ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। 20 मिनट के प्रवचन में मुनि श्री भावसागर महाराज ने भगवान महावीर क...