इटावा औरैया, सितम्बर 19 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर,संवाददाता। जैनपुर नागर स्थित गोशाला का नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ गोवंश की स्थिति भी देखी गई। मौके पर 175 गोवंश संरक्षित मिले। निरीक्षण के दौरान गोशाला में गोवंश को हरा चारा खिलाया जा रहा था। नोडल अधिकारी ने गोवंश के लिए उपलब्ध चारे, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोशाला में मौजूद गोवंश की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान डॉक्टरों की टीम भी गोशाला में मौजूद मिली। टीम द्वारा संरक्षित गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गोवंशों की ईयर टैगिंग कराएं, ठीक से करें देखभाल बी...