इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जुलूस ईद मीलादुन्नबी कमेटी उर्दू मोहल्ला की ओर से अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने वाली झांकियां चौकियां एवं गेट सजाने वालों को शील्डें वितरित कर सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफ़ज़ाई करी गई। सम्मान समारोह का शुभारंभ कारी शहबाज़ अनवर कादरी ने कुरान पाक की तिलावत से किया। जुलूस कमेटी अध्य्क्ष कुंवर रफत अली खान ने कहा की शहर की तमाम अंजुमन कमेटियो ने मेहनत से शहर में जगह जगह गेट सजाकर और जगह जगह जुलूस का स्वागत किया। तमाम कमेटियों द्वारा खूबसूरत थर्माकोल से बनाई गई मक्का मदीना की झांकियां जुलूस में शामिल की गईं और जुलूस की ख़ूबसूरती में चार चांद लगाए। इस मौके पर जुलूस कमेटी अध्य्क्ष कुँवर रफत अली ने ज़िला प्रशाशन और पुलि...