Etawah Auraiya News: जीजा पर हमले के आरोपी साले को भेजा जेल
इटावा औरैया, अक्टूबर 25 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शादी से एक दिन पहले जीजा पर चाकू से हमला करने के आरोपी दूल्हे और उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। गयासउद्दीन उर्फ खलीफा अपनी ससुराल नौरंगाबाद छोटी मस्जिद के पास रहते हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान गयासउद्दीन और उनके रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। तभी उनकी पत्नी पर जादू-टोना कराने का आरोप गयासुद्दीन ने लगाया। विवाद बढ़ा तो साले हसन ने चाकू से हमला कर दिया। घायल गयासुद्दीन को अस्ंपताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी हसन व उसके भाई छोटू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.