Etawah Auraiya News: जीजा पर चाकू से हमला, आरोपी साला गिरफ्तार
इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद में शनिवार को जादू-टोने के शक को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में रिश्ते के साले ने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। नौरंगाबाद के रहने वाले गयासुद्दीन को शनिवास को चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया। गयासुद्दीन का आरोप है कि शादी से जुड़े विवाद के बीच ससुराल पक्ष के लोग उसके घर में जादू-टोना कर रहे थे। इसी शक के चलते उसने ससुराल पक्ष से रिश्ते तोड़ लिए थे। इसके बावजूद उसे परेशान किया जा रहा था। पीड़ित के भाई रियाजुद्दीन ने भी आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई को ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से परेशान कर रहे थे। जादू-टोने से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.