Etawah Auraiya News: जीएनएसएस रोवर से कराया भूमि का सीमांकन एवं पैमाइश
इटावा औरैया, अगस्त 1 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। ट्रेनी आईएएस कोमल पूनिया के निर्देशन में ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में तहसील कर्मियों ने भूमि विवादों का निस्तारण करने के लिए जीएनएसएस रोवर के द्वारा भूमि का सीमांकन एवं पैमाइश करायी। ग्राम जैनपुर नागर में गाटा संख्या 211, 215 की धारा 24 के अंतर्गत पैमाइश की गई। इस दौरान ट्रेनी आईएएस कोमल पूनिया, तहसीलदार अभिजीत गौरव, कानूनगो राजेश यादव, लेखपाल मनीष दुबे एवं शमशेर बहादुर सिंह ने रोवर के द्वारा भूमि की पैमाइश करवायी। कानूनगो राजेश यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 24 से संबंधित प्रचलित वादों का निस्तारण करने के लिए जीएनएसएस रोवर के द्वारा भूमि का सीमांकन एवं पैमाइश कराई जा रही है। क्षेत्र के ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.