इटावा औरैया, सितम्बर 18 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों से गायब हुए फोन बरामद करके जीआरपी ने वापस लौटाए। तीन मोबाइल फोन के मालिकों को खोजकर उनके फोन वापस किए गए। प्रभारी निरीक्षक यदुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन के प्लेटफार्मों और रेल यात्रा के दौरान गुम हुए मोबाइलों की तलाश की और तीन फोन बरामद किए गए। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार और महिला हेड कांस्टेबल प्रीति सिंह शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...