इटावा औरैया, अगस्त 19 -- Etawah Auraiya News: इटावा । ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में बुधवार को जीआरपी ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जीआरपी के मुताविक बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान करीब 40 वर्षीय दीपक सिंह के रूप में हुई वह वार्ड नंबर 12 झींझक बस्ती, रानी लक्ष्मीबाई नगर, थाना मंगलपुर, कानपुर देहात का रहने वाला है और वर्तमान में वह फफूंद क्षेत्र में रह रहा था।जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया आरोपी ट्रेनों में यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने की घटनाओं में संलिप्त रहा है। यह भी पढ़ें- Agra News: जीआरपी ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोरी की वारदात खो...