Etawah Auraiya News: जीआरपी के हत्थे चढ़ा 8 साल से फरार लूट का वारंटी
इटावा औरैया, जुलाई 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा । जीआरपी ने 8 साल से फरार चल रहे लूट के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है । उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष जीआरपी जितेंद्र कुमार के साथ सब इंस्पेक्टर कोमल कुंतल हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार कांस्टेबल रोहिताश्व ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मुन्नी के अड्डा के रहने बाले हिस्ट्रीशीटर प्रशांत कश्यप को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट का वारंटी अभियुक्त प्रशांत 8 साल से फरार चल रहा था । एसीजेएम प्रथम के द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे लेकिन अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी के डर से स्थान बदल बदल कर गुजरात एवं अन्य राज्यों में 8 वर्षों से छिप कर रह रहा था जीआरपी ने गिरफ्तारी के लिए टीमें भी बना रखी थी। बुधवार को सुबह 10:45 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया । उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.