Etawah Auraiya News: जीआईसी में पूर्व छात्र मिलन समारोह 23 को
इटावा औरैया, नवम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा। राजकीय इंटर कॉलेज में भूतपूर्व छात्र मिलन समारोह और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 23 नवंबर को होगा। जो सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगा। यह जानकारी प्रधानाचार्य डा. दीपक सक्सेना ने दी है। उन्होंने बताया है कि इसमें देश विदेश में रहने वाले पूर्व छात्र आएंगे और कई प्रकार के पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। हाई स्कूल गणित में सर्वाधिक अंक पाने वालों को क्रांति पुरस्कार,हाई स्कूल टॉपर छात्र को गोल्ड मेडल दिया जाता है । इसी तरह इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.