इटावा औरैया, सितम्बर 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा,संवाददाता। जिले में डेंगू के केस अब बढ़ने लगे हैं। दो दिनों में डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में किट से हुई जांच में शहर और भरथना में एक-एक डेंगू पॉजिटिव निकला है गुरुवार को भी एक बच्चीडेंगू पॉजिटिव निकली थी । ओपीडी में भी वायरल फीवर के मरीजों की भीड़ ज्यादा रही वहीं 60 से ज्यादा बुखार के मरीज भी जिला अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में भर्ती हैं । शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1381 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे जब कि 200 से अधिक पुराने मरीज भी इलाज के लिए आए थे। यह भी पढ़ें- Banda News: डेंगू के डंक से लोग परेशान एक बालक मिला पॉजिटिव ओपीडी में वायरल फीवर के साथ खांसी-जुकाम, गले में संक्रमण और फंगल इंफेक्शन से पीड़ित मरीजों की संख्या भी अधिक रही। मेडि...