इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। जिले मेंस्वाइन फ्लू के दो संक्रमित मिलने के बाद अब डेंगू का डंक लगना भी शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में हुई जांच में छह बच्चों में डेंगू पॉजटिव निकले है। तीन डेंगू पॉजिटिव बच्चों का अस्पताल के डेंगू वार्ड में इलाज भी चल रहा है। पिछले महीने भी सैफई मेडिकल कॉलेज में हुई एलाइजा जांच में बाहर से आए दो लोग भी डेंगू पॉजिटिव निकल चुके है। बारिश के मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी तेजी से फैलती हैं । इस समय वायरल फीवर भी काफी जोरों पर चल रहा है लेकिन इसी बीच डेंगू पॉजिटिव भी निकलना शुरू हो गए है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में किट से हुयी जाँच में चकरनगर क्षेत्र के गढ़ाकस्दा की रहने बाली 9 साल की नेहा, 4 साल का पूरन, रजपुरा का रहने बाला 5 साल का नित्यांश, 14 साल की राधा और 5 साल ...