इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिला सैनिक बंधु की बैठक सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयीं। बैठक में पूर्व सैनिकों व आश्रितों के 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को समस्या को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा ने बताया कि बैठक में पूर्व सैनिक संगठनों के अध्यक्षों सहित लगभग 50 पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में और कोई बिन्दु न होने पर अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...