Etawah Auraiya News: जिला पुरुष अस्पताल में पैरोटिड ट्यूमर का हुआ सफल ऑपरेशन
इटावा औरैया, सितम्बर 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा। 60 साल के रुकुम सिंह कान के नीचे बनी गांठ को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर रहे थे जो उन्हें भारी पड़ सकता था। क्यों कि धीरे-धीरे गांठ बढ़ रही थी, हालांकि इसमें दर्द नहीं था। जांच कराने पर कान के नीचे की गांठ पैरोटिड ग्रंथि के ट्यूमर की निकली। इसके बाद जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन डा. राहुल आनंद ने गांठ का सफल आपरेशन किया। डा. राहुल के मुताबिक पैरोटिड ट्यूमर का पहला और सफल आपरेशन जिला अस्पताल में किया गया है। शहर के मोहल्ला जटपुरा के रहने बाले रुकुम सिंह के कान के नीचे करीब पांच साल से सूजन के रूप में गांठ बनी हुई थी। समय के साथ यह धीरे-धीरे बढ़ती रही। मरीज को दर्द की शिकायत नहीं थी, इसलिए वह इसे लेकर अधिक गंभीर नहीं थे। लंबे समय तक गांठ बनी रहने के बाद उन्होंने एफएनएसी जांच कराई जिसमें पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.