Etawah Auraiya News: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से बाल अपचारी फरार
इटावा औरैया, अगस्त 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से शुक्रवार रात एक बाल अपचारी फरार हो गया। पेट दर्द की शिकायत पर उसे बाल सुधार गृह के कर्मचारियों ने शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह बिस्तर पर उसे न पाकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कानपुर के काकादेव इलाके का रहने वाला किशोर चोरी के मामले में पकड़ा गया था। उसे जनवरी से इटावा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। पिछले करीब तीन दिनों से वह पेट दर्द की शिकायत कर रहा था और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहले भी तीन बार लाया गया था। शुक्रवार शाम फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसपर बाल कारागार के कर्मचारी उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.