Etawah Auraiya News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में लगीं दो अत्याधुनिक सिलेक्ट्रा मशीनें
इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिला पुरुष अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब गंभीर और महंगे टेस्ट कराने के लिए बड़े शहरों की दौड़ लगाने या निजी सेंटरों पर जेब ढीली करने की कतई आवश्यकता नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए विभाग में दो नई अत्याधुनिक सेलेक्ट्रा बायोकेमिस्ट्री मशीनें स्थापित की हैं। मशीनों का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया है। इन नई मशीनों की मदद से अब एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट), केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट), शुगर और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसी बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील जांचें बहुत ही कम समय में पूरी गुणवत्ता के साथ की जायेंगी। सीएमएस डा.परितोष शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल का पैथोलॉजी विभाग मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.