इटावा औरैया, अगस्त 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में स्वर्णिम वर्षायोग के तहत मुनि विशल्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में धर्म और आध्यात्म की पावन धारा बहेगी। मंदिर परिसर में जिनसहस्रनाम महाअर्चना एवं विश्वशांति महायज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन 9 से 13 अगस्त तक किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रात:काल 6 बजे श्रीजी का अभिषेक एवं मुनि श्री के मुखारविंद से शांति पाठ कराया जाएगा। इसके पश्चात संगीत के साथ धार्मिक विधान संपन्न होंगे। मुनि विशल्य सागर महाराज श्रद्धालुओं को मंगल प्रवचन के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों एवं रत्नकरण्डक श्रावकाचार के विषय में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन करेंगे।स्वर्णिम वर्षायोग साधु सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य भगवान जिन...